Hi friends
यूपी स्कॉलरशिप के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है। आइए जानते की स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने की आखिरी डेट क्या है।
UP Scholarship Registration 2022 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के 10वीं 12वीं पास प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए यूपी स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ किया है। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के होनहार छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है। अगर आप भी यूपी स्कॉलरशिप कि लाभ लेना चाहते हैं तो समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 8 जुलाई 2022 से 7 नवंबर 2022 तक UP Scholarship Online Form प्रस्तुत कर सकते हैं।
यूपी छात्रवृत्ति ऑनलाइन फॉर्म आवश्यक दस्तावेज
1. आधार कार्ड
2. आय प्रमाण पत्र
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. मोबाइल नंबर
5. बैंक खाता विवरण
6. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
7. निवास प्रमाण पत्र
यूपी छात्रवृत्ति ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे :-
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली पोर्टल पर जाकर Up Scholarship Online Form भर सकते हैं। यूपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:-
★ सबसे पहले नीचे दिये गये रजिस्ट्रेशन फार्म लिंक को क्लिक करें
★ उसके बाद यूपी छात्रवृत्ति ऑनलाइन फॉर्म लिंक को क्लिक करें
★ अब अपनी संपूर्ण जानकारी दर्ज करें
★ सबमिट बटन को क्लिक करें
★ अंत में सबमिट करने के बाद UP Scholarship Form का प्रिंट आउट कर ले।।।।।