गुजरात में भ्रमण के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

 गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक है। गुजरात कई स्थापत्य चमत्कारों का घर है जो अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत के अलावा, प्राकृतिक परिदृश्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। अपने आकर्षणों की वजह से गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ (The Land Of Legends) भी कहा जाता है। गुजरात कला, इतिहास, संगीत और संस्कृति का एक आदर्श मिश्रण प्रस्तुत करता है। अपने कई आकर्षणों के अलावा गुजरात प्योर एशियाई शेरों का एक मात्र घर भी है। गुजरात कच्छ के महान रण से सतपुड़ा की पहाड़ियों तक के प्राकृतिक सौंदर्य प्रस्तुत करता है। इसके अलावा यह अपनी 1600 किलोमीटर से अधिक लंबी तटरेखा के साथ ही कुछ शानदार प्राचीन गुफा चित्रों, ऐतिहासिक भित्ति चित्रों, पवित्र मंदिरों, ऐतिहासिक राजधानियों, वन्यजीव अभयारण्यों, समुद्र तटों, पहाड़ी रिसॉर्ट्स और आकर्षक हस्तशिल्प के लिए भी जाना जाता है।

रन ऑफ कच्छ



रन ऑफ कच्छ गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला है और दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। जब आप यहाँ घूमने के लिए जायेगे तो इसकी खूबसूरती को देखकर बेहद आकर्षित हो जायेंगे। अगर आप गुजरात घूमने के लिए जा रहें हैं तो आपको एक बार कच्छ जरुर जाना चाहिए, क्योंकि इसके बिना अपनी गुजरात यात्रा बिलकुल अधूरी है। कच्छ का रण एक विशाल क्षेत्र है, जो थार रेगिस्तान का ही एक भाग है। रन ऑफ कच्छ का ज्यादा भाग गुजरात राज्य में है। जबकि इसका कुछ भाग पाकिस्तान में भी है।

सोमनाथ



सोमनाथ गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक है और घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। यह स्थल भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह एक ऐसा शहर है, जो पौराणिक कथाओं से घिरा हुआ है। सोमनाथ मंदिरों का शहर है जहां पर धर्म की मजबूत खुशबू है। आपको बता दें कि यहां के पर्यटन स्थलों के लेकर भी कई पौराणिक कथा हैं। मंदिरों के अलावा सोमनाथ में समुद्र तट, संग्रहालय और अन्य आकर्षण भी हैं।सोमनाथ मंदिर और सोमनाथ समुद्र यहां घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सोमनाथ के प्रमुख मंदिरों में गीता मंदिर, बालूखा तीर्थ, कामनाथ महादेव मंदिर और सोमनाथ संग्रहालय आदि शामिल हैं। सोमनाथ गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। अगर आप गुजरात राज्य के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आपको सोमनाथ अवश्य जाना चाहिए।

गिर नेशनल पार्क



गिर नेशनल पार्क गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि यह एक वन्यजीव अभयारण्य है जिसकी स्थापना का प्रमुख कारण एशियाटिक शेरों की सुरक्षा करना था। बता दे कि गिर नेशनल पार्क सासन गिर नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। गिर नेशनल पार्क गुजरात में तालाला गीर के पास स्थित है। सरकार के वन विभाग, वन्यजीव कार्यकर्ताओं और एनजीओ के सहयोग से गिर नेशनल पार्क के वनस्पतियों और जीवों संरक्षित करने में काफी मदद मिली है। गिर नेशनल पार्क को 1965 में स्थापित किया गया था। अगर आप गुजरात में घूमने की जगह की तलाश में हैं तो आपको एक बार गिर नेशनल पार्क घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए।

लक्ष्मी विलास पैलेस


लक्ष्मी विलास पैलेस भारत की सबसे राजसी संरचनाओं में से एक है। यह पैलेस गुजरात में घूमने कि सबसे अच्छी जगहों में से एक है। लक्ष्मी विलास पैलेस महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III का निजी निवास स्थान था। यह महल लगभग 700 एकड़ के क्षेत्र में फैला, यह अभी भी वडोदरा के गायकवाड़ के शाही परिवार का घर है। यहां महल के पास स्थित हरे-भरे बगीचे इस जगह को और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। यहां आने वाले पर्यटक यहां पर कभी-कभी बंदरों और मोरों को घूमते हुए देख सकते हैं।यहां मैदान में 10-होल गोल्फ कोर्स भी शामिल है। काफी समय पहले एक छोटा चिड़ियाघर भी इस क्षेत्र का एक हिस्सा था। जिसमें से एक तालाब बचा हुआ है जिसमें कुछ मगरमच्छ पाए जाते हैं। लक्ष्मी विलास पैलेस महल का निर्माण 1890 में हुआ था और इसे पूरा होने में लगभग बारह साल का समय लगा था। उस समय इस महल के निर्माण की कुल लागत लगभग £ 180,000 थी। अगर आप गुजरात में किसी आकर्षक जगह घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो लक्ष्मी विलास पैलेस एक अच्छा विकल्प है

खिजडिया पक्षी अभयारण्य


जामनगर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खिजडिया पक्षी अभयारण्य गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि इस अभ्यारण्य में 300 से अधिक प्रकार के प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं। खिजडिया पक्षी अभयारण्य 605 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अभ्यारण्य ताजे पानी और समुद्र की उपस्थिति के कारण पक्षियों को आकर्षित करता है। मीठे पानी की झीलें, नमकीन बेड, मैंग्रोव प्रवासी पक्षियों की आवश्यकता है, जो यहाँ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। खिजडिया पक्षी अभयारण्य को वर्ष 1982 में सभी प्रकार के पक्षियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल घोषित किया गया था। अगर आप पक्षी या प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इस पक्षी अभयारण्य घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए।

पोरबंदर बीच


पोरबंदर बीच को लोकप्रिय रूप से चौपाटी के रूप में जाना जाता है, पोरबंदर समुद्र तट भारत में सबसे अधिक घूमने जाने वाले समुद्र तटों में से एक है जो पोरबंदर में स्थित है। इस जगह पर आप अपने परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं और खूब मस्ती कर सकते हैं। बच्चे यहां स्केटिंग रिंक का आनंद ले सकते हैं। यहां पर समुद्र तट के पास एक हुज़ूर पैलेस स्थित है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण है। गुजरात का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह यहां स्थित है और राज्य के व्यावसायिक विकास में समुद्र तट काफी सहायक है। अगर आप गुजरात में घूमने के लिए किसी शांतिपूर्ण जगह की तलाश में हैं तो आपको पोरबंदर बीच घूमने के लिए लिए जरुर जाना चाहिए।

मरीन नेशनल पार्क


मरीन नेशनल पार्क गुजरात में स्थित अपनी तरह का पहला ऐसा पार्क है। यह नेशनल पार्क गुजरात में घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। मरीन नेशनल पार्क 458 वर्ग किमी फैला हुआ है और यह गुजरात राज्य में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इस नेशनल पार्क में पर्यटक सियार, जंगल बिल्ली, हरा समुद्री कछुआ, शाही ईगल, राजहंस और कई तरह के वन्यजीवों को देख सकते हैं। बर्ड वॉचर्स के लिए यह पार्क स्वर्ग के सामान है। यहां पर 30 से अधिक तरह के प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं।

कंकरिया झील


कंकरिया झील गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि कंकरिया झील का निर्माण सुल्तान कुतुब-उद-दीन ने वर्ष 1451 में किया था। यह झील अहमदाबाद में स्थित है और शहर की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। यहां नगीना वाडी एक ग्रीष्मकालीन महल द्वीप उद्यान देखा जाता है, जो कांकरिया झील के केंद्र में है। यह झील पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। यहां पर हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। बच्चों के लिए पार्क, बगीचे, मनोरंजक केंद्र, बोट क्लब, चिड़ियाघर और एक संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।यहां स्थित कंकरिया चिड़ियाघर 21 एकड़ की विशाल भूमि में फैला हुआ है और इसमें बाघ, हाथी, एनाकोंडा, अजगर और कई तरह के जानवर देखे जा सकते हैं। कांकरिया झील के पास होने वाली बैलून सफारी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। अगर आप गुजरात में घूमने की अच्छी जगह की तलाश में हैं तो कंकरिया झील एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।

चित्रकूट में भ्रमण के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने