उत्तराखंड के बारे में
उत्तराखंड भारत के उत्तर में पहाड़ी राज्य है, जो पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। दून वैली पर बसा देहरादून इसकी राजधानी है, जो चारों ओर से प्राकृतिक दृश्यों से घिरा हुआ है। इस राज्य का क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी. है और यह भौगोलिक तौर पर मुख्यतः दो हिस्सों गढ़वाल और कुमाऊं में बंटा हुआ है। यह राज्य अपने प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों, घने जंगलों, ग्लेशियरों और बर्फ से ढंकी चोटियों के लिए जाना जाता है। वहां पर प्रमुख पर्यटन स्थल निम्न है।
1. उत्तराखंड का खूबसूरत स्थान ऋषिकेश
चंद्रबाथा और गंगा नदी के संगम पर बसा यह आध्यात्मिक शहर उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। हिमालय की तलहटी पर स्थित ऋषिकेश में घूमने की जगह में आप को कई प्राचीन और भव्य मंदिर देखने को मिल जाएंगे।इसके अलावा योग आश्रमों, कैफे और साहसिक गतिविधियों के लिए भी यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। माउंटेन बाइकिंग, फ्लाइंग फॉक्स, वॉटर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी का भरपूर आनंद आप यहां पर उठा सकते हैं। हिंदू धर्म के लोगो के लिए यह स्थान बहुत पवित्र माना जाता है।
2. उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल
कुमाऊ पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थान उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत है। बर्फीले पहाड़ों और खूबसूरत झीलों की वजह से इस स्थान को झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है।चारो और पहाड़ों से घिरी हुई नैनी झील यहां की सबसे प्रमुख झील है। हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, कालाढूंगी, भीमताल और भवाली नैनीताल में घूमने की जगह प्रसिद्ध है। जहां पर्यटक अपनी नैनीताल यात्रा के दौरान जाना पसंद करते हैं।
3. उत्तराखंड का आकर्षण केंद्र मसूरी
क्वीन ऑफ द हिल्स के नाम से मशहूर मसूरी गढ़वाल हिमालय पर्वत श्रृंखला की तलहटी के बीचों बीच स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से हर साल भारी मात्रा में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।
देहरादून से 38 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच हरा भरा वातावरण यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए मसूरी में घूमने की जगह काफी प्रसिद्ध है।
4. उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थल केदारनाथ
केदारनाथ हिमालय पर्वत श्रृंखलाओ में बसा उत्तराखंड का एक खूबसूरत कस्बा है जो भगवान शिव जी को समर्पित केदारनाथ मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह मंदिर हिन्दुओं की आस्था का बहुत बड़ा और प्रसिद्ध केंद्र है। चारो और पहाड़ों से घिरा हुए इस मंदिर में दर्शन करने हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
5 उत्तराखंड में घूमने की जगह बद्रीनाथ
हिंदुओ की प्रमुख चार धाम यात्रा में से एक बद्रीनाथ हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत प्रसिद्ध केंद्र है। नर और नारायण दो पर्वत मालाओं के बीच नीलकंठ पर्वत के शिखर पर स्थित इस धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।हिंदू पौराणिक कथाओं में बद्रीनाथ का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। यहां पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है इसलिए इस स्थान को विष्णु धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह धाम हिमालय के सबसे प्राचीन तीर्थ स्थलों में से एक है।
6. उत्तराखंड का दर्शनीय स्थल हरिद्वार
उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर स्थित यह शहर भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक प्राचीन शहर है। हर साल लाखों लोग यहां पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। यहां पर आप को कई प्राचीन मंदिर और आश्रम देखने को मिल जाएंगे। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान बहुत लोकप्रिय है।हर बारह साल में एक बार दुनिया भर में प्रसिद्ध कुंभ मेले का आयोजन हरिद्वार में होता है इस पवित्र मेले में भारत के साथ साथ दुनियाभर के श्रद्धालू आते हैं। कुंभ मेला हरिद्वार के अलावा भारत के मात्र तीन शहर नासिक, प्रयागराज और उज्जैन में लगता है।
7. उत्तराखंड में बच्चो के साथ घूमने की जगह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी के बीच स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन पार्कों में से एक है। यह पार्क 500 से अधिक वर्ग मीटर में फैला हुआ है। 1936 में इस पार्क की स्थापना हेली नेशनल पार्क के रूप में की गई। यहाँ रॉयल बंगाल टाइगर की प्रजातियों का निवास स्थान बनाया गया।यहां पर आप को 500 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां, जानवरों की लगभग 50 से अधिक प्रजातियां और खूब सारे पेड़ो की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। बच्चो और परिवार के साथ हरे भरे और शान्त वातावरण में कुछ समय बिताने के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है।
8. उत्तराखंड में देखने लायक जगह गंगोत्री
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री धार्मिक आस्था का बेहद प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। भारी मात्रा में हर साल श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार सदियों पहले राजा भगीरथ की तपस्या के बाद देवी गंगा ने उनके पूर्वजों के पापो को धोने के लिए खुद को एक नदी के रूप में प्रवाहित किया।लेकिन ऊंचाई से गिरते हुए जल के वेग को कम करने के लिए भगवान शिव जी ने उस जल को अपनी जटाओं में समा लिया था। गंगा नदी के इसी स्थान को भागीरथी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस स्थान को बहुत पवित्र माना गया है।
इसके अलावा यहां आस पास का प्राकृतिक वातावरण बहुत ही सुनहरा होता है। केदारनाथ में आप को बर्फ से ढकी चोटियों के साथ अनगिनत पर्वतमालाएं देखने को मिल जाएगी जो कि बहुत ही खूबसूरत दृश्य होता है। गोरी कुंड, सोन प्रयाग, गुप्त काशी, उखीमठ और पंच केदार आदि यहां के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है।
9. उत्तराखंड में दोस्तो के साथ घूमने की जगह पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो की समुद्र तल से 1645 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस जिले की सीमा इंटरनेशनल है। तिब्बत से सटा यह पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। अगर आप उत्तराखंड की यात्रा कर रहे हैं तो आप इस स्थान को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
10. उत्तराखंड में घूमने लायक जगह यमुनोत्री
उत्तराखंड का यह पर्यटन स्थल यमुना नदी की उत्पति के रूप में श्रद्धालुओ के लिए बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। समुद्र तल 3293 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान प्रसिद्ध छोटे चार धाम में से एक है। गढ़वाल हिमालय की गोद में बसा हुआ यह स्थान बहुत लोकप्रिय है।
कहा जाता है कि यमुना नदी में स्नान करने से जीवन के अंतिम समय में मृत्यु दर्द रहित हो सकती है। इसके अलावा यहां पर आस पास का वातावरण भी बहुत खूबसूरत होता है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है।
चित्रकूट में भ्रमण के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल